खेती में नई तकनीक अपनाकर आय में करें वृद्धि : कृषि वैज्ञानिक 

Advertisements

खेती में नई तकनीक अपनाकर आय में करें वृद्धि : कृषि वैज्ञानिक 

संपूर्ण बीज ग्राम अंकुरा में किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : दक्षिणी टुंडी के कटनिया पंचायत में मंगलवार को संपूर्ण बीज ग्राम अंकुरा के तहत प्रखंड स्तरीय किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक ललित दास, जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा और भूमि संरक्षण एवं सर्वेक्षण पदाधिकारी मधुकर शुक्ल ने किसानों को बीज प्रबंधन और आधुनिक कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण में नई तकनीकों पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को ओल, अदरक, सब्जी उत्पादन और हरा खाद में ढेंचा के उपयोग की विधियों पर विशेष जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने और नई तकनीकों को अपनाकर आय में वृद्धि करने का सुझाव दिया।

मुखिया ने किया शुभारंभ, 200 किसान हुए शामिल

कार्यक्रम का शुभारंभ कटनिया पंचायत की मुखिया मनसु रजक ने किया। उन्होंने किसानों से नवीन तकनीक अपनाने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से खेती करने की अपील की, ताकि उत्पादकता में वृद्धि कर किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।

इस अवसर पर बीज ग्राम सचिव राजेश चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन पंचायत समिति सदस्य राजेश सिंह ने किया।

प्रखंड के 17 पंचायतों के 200 किसान शामिल

प्रशिक्षण कार्यक्रम में टुंडी प्रखंड के 17 पंचायतों से 200 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए सुझाव दिए।

इस अवसर पर राजेश सिंह, कैलाश चौधरी, ज्योति चौधरी, सुदर्शन महतो, विनय महतो, रंजीत सिंह, रामकृष्ण सिंह, शंतु सिंह, रामचंद्र राणा, वासुदेव सिंह, दिलीप सिंह, गणेश रजवार, मंटू सिंह, दिलीप ओझा, विष्णु सिंह, जानकी महतो, दीपक चंद्र दे, पवन कुमार गोस्वामी, अनिल चंद्र सिंह, चुरामन महतो, उदय शंकर चौधरी, दिनेश चंद्र शेखर, लखन सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

कृषि विज्ञान केंद्र और जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित यह प्रशिक्षण किसानों को सशक्त बनाने और आधुनिक खेती की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top