Advertisements




खेत में मृत मिली नीलगाय, जांच में जुटा पुलिस व वन विभाग

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : प्रखंड के गुमगी पंचायत अंतर्गत महुआटांड़ गांव में गुरुवार को एक नीलगाय खेत में मृत अवस्था में पाई गई। नीलगाय की मौत कैसे हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी अब तक सामने नहीं आ सकी है। नीलगाय के मृत पाए जाने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलते ही तिसरी थाना प्रभारी रंजय कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही वन विभाग के कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल पर तिसरी थाना के एएसआई नंदजी राय एवं झारखंड ग्रामीण पुलिस के राहुल यादव भी मौजूद थे।
प्रशासन द्वारा नीलगाय की मौत के कारणों की गहन जांच की जा रही है।



