खेत की मेढ़ और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात गंभीर 

Advertisements

खेत की मेढ़ और पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प, सात गंभीर 

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : बिरनी अंचल अंतर्गत बेलाटांड़ गांव में गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खेत की मोटी मेढ़ काटने और उस पर लगे हरे पेड़ को काटकर ले जाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। यह विवाद विशुन पंडित के वंशज माणिक पंडित, गिरधारी पंडित व सोमर पंडित तथा तुलशी पंडित के बीच हुआ, जिसमें दोनों पक्षों से महिलाओं सहित कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में एक पक्ष से 45 वर्षीय जशोदा देवी, 48 वर्षीय जीतन पंडित, 40 वर्षीय बालेश्वर पंडित, 60 वर्षीय माणिक पंडित और 55 वर्षीय गिरधारी पंडित शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से 58 वर्षीय सेवली देवी एवं 60 वर्षीय भिखनी देवी घायल हुई हैं। सभी घायलों का इलाज बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साकिब जमाल एवं डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्वारा किया गया। गंभीर रूप से घायल माणिक पंडित एवं गिरधारी पंडित को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बिरनी थाना के एएसआई मृत्युंजय कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट शुरू करने का आरोप लगाया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top