खेलकूद प्रतियोगिता में टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के बच्चों ने लहराया परचम, 17 स्वर्ण, 20 रजत तथा 12 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया

Advertisements

खेलकूद प्रतियोगिता में टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के बच्चों ने लहराया परचम,
17 स्वर्ण, 20 रजत तथा 12 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
रांची में आयोजित डीएवी स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 17 स्वर्ण, 20 रजत तथा 12 कांस्य पदक हासिल कर स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने ताइक्वांडों, योगा, फुटबॉल, बॉक्सिंग सहित अन्य स्पर्धाओं में भाग लिया था। खिलाड़ियों की इस सफलता पर स्कूल में खुशी का माहौल है। मंगलवार को स्कूल परिसर में आयोजित सादे समारोह में खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की ग ई।
स्कूल के चयनित 37 बच्चे दिल्ली में आयोजित होने वाले डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में टाटा डीएवी स्कूल सिजुआ का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रधानाचार्य चंद्रानी बनर्जी ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए आगे बढ़कर हर मैदान फतह करने का आशीर्वाद दिया। बता दें कि रांची, जमशेदपुर तथा बोकारो में अलग-अलग स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में 86 डीएवी शिक्षण संस्थान के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top