खेल जगत की खबरें:-
स्कूल एवं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 10 से 27 अप्रैल तक
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद जिला वालीबाल संघ के तत्वावधान में 26वीं अंतर विद्यालय स्वर्गीय पीएन कपूर ट्रॉफी बालक वर्ग एवं स्वर्गीय शिवरानी कपूर ट्रॉफी बालिका वर्ग लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। स्कूल एवं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन तिथि हेतु गुरुवार को वॉलीबॉल स्टेडियम में धनबाद जिला वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल की अध्यक्षता में फिजिकल एजुकेशन टीचर की बैठक संपन्न हुई। स्कूल एवं खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 10 अप्रैल से 27 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि खेल शिक्षकों की दूसरी और अंतिम बैठक 27 अप्रैल सुबह 11:30 बजे वॉलीबॉल स्टेडियम में होगी। बैठक में पूर्व की भांति खिलाड़ी एवं स्कूल रजिस्ट्रेशन शुल्क को नहीं बढ़ाने पर सहमति बनी। पूर्व की भांति प्रति खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन शुल्क डेढ़ सौ रुपया और स्कूल रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1200 रखा गया है तथा टूर्नामेंट शुल्क ₹600 रखा गया है। लीग चैंपियनशिप का आयोजन रोजाना सुबह 7:00 बजे से दिन के 11:00 बजे तक तीन वॉलीबॉल कोर्ट में होगा। वही सेमीफाइनल एवं फाइनल नॉकआउट स्टेज का मुकाबला अपराह्न 3:00 बजे से होगा। भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। धन्यवाद ज्ञापन जीजीपीएसके सीनियर फिजिकल एजुकेशन टीचर राजीव कुमार ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, खेल शिक्षकों में नीतू कुमारी बाउरी, राजीव कुमार, प्रदीप राणा, सुब्रतो कर्मकार, हीरालाल महतो, अंजली सिंह, सूरज कुमार, कैलाश ग्रुप, सलमान अंसारी, शुभम कुमार, राजीव रंजन सिंह , संतोष कुमार सिंह, असीम कुमार उपस्थित थे।
—————————————————
राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम पहुँची सेमीफाइनल में
धनबाद: डीसीए के सुपर डिवीजन प्लेट ग्रुप के टी -20 टूर्नामेंट में राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम सेमीफाइनल में पहुँच गयी है। मुगमा के प्रभात स्टेडियम में राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प और आरएनएसएमसीसीसी (RNSMCCC) के बीच होना था लेकिन पिच गिला होने की वजह से मैच का फैसला टॉस के माध्यम से हुआ। जिसमें राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प की टीम ने टॉस जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर गयी।
आज के मैच में अंपायर महेश कुमार सिंह और अभिषेक पंडित और स्कोरर अंकित जारीका मैदान में उपस्थित रहे। वही टीम की इस जीत पर राज एलेवन क्रिकेट कोचिंग कैम्प के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव दिलशाद खान , उपाध्यक्ष स्वेता किन्नर, मोहसीन खान और इसरारुल हक ने पूरी टीम को बधाई दी।