



खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर चयनित नवरंग कुमार को किया गया सम्मानित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कतरास के राजबाड़ी केवट टोला निवासी नवरंग कुमार का चयन खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के पद पर हुआ है। उनकी इस सफलता पर रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
जय धरती मां फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नवरंग को सम्मानित करते हुए बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम में मौजूद पार्षद मधुमाला ने कहा कि सफलता में छात्र के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी अहम होती है।
फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ने कहा कि नवरंग कुमार कतरास के लिए पथ प्रदर्शक बनेंगे।
संकल्प एजुकेशन के निदेशक सहदेव महतो ने कहा कि सफलता सतत परिश्रम का परिणाम है।
मां तारा संकल्प संस्कृति संवर्धन केंद्र के संस्थापक डॉक्टर शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सही मार्गदर्शन एवं कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त होती है।
मौके पर चितरंजन कुमार सिंह, राजकुमार निषाद, पंकज सोनार ,रोनित मोदक ,आकाश खंडेलवाल ,गणेश मोदक ,भुवन केवट, बोलाय केवट, कुश केवट ,कैलाश केवट, राजेश सिंह, करण केवट, उमेश केवट, दुर्योधन बाउरी, शिवम निषाद, रामजी निषाद आदि उपस्थित थे।


