Advertisements




केशरगढ़ में बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण

वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: शारदा सिंह
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बढ़ती ठंड को देखते हुए बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत सचिवालय केशरगढ़ में शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों का हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य व सुविधा की जानकारी ली।
जिप अध्यक्ष ने कहा कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा और सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ठंड के मौसम में किसी भी बुजुर्ग को कठिनाई न हो, इसके लिए जिला परिषद की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे।




