



केरीडीह में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, घोरंजी बाजार में हाई मास्ट लाइट भी शुरू

ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ किया विधायक डॉ मंजू कुमारी का किया स्वागत
डीजे न्यूज, देवरी(गिरिडीह) : देवरी प्रखंड स्थित ग्राम केरीडीह में शुक्रवार को स्थानीय विधायक मंजू कुमारी, प्रमुख पति अजय राय, चतरो मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी, अविनाश चन्द्र राय, पंकज राम सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से गांव में लगे 100 के बी ट्रांसफार्मर का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया।
इस संबंध में विधायक मंजू कुमारी ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब था। गांव के लोगों ने शिकायत की थी कि बिजली नहीं रहने से काफी परेशानी हो रही है, खासकर मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के कारण बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत हो रही थी। शिकायत मिलने पर तत्काल पहल कर नया ट्रांसफार्मर लगवाया गया ताकि बिजली की समस्या दूर हो सके और किसी को परेशानी न हो। इसी के तहत आज इसका विधिवत उद्घाटन किया गया।
इससे पूर्व गांव के लोगों ने विधायक सहित उपस्थित अतिथियों का माल्यार्पण कर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया तथा गाजे-बाजे के साथ मानकुंवर बाबा के पास माथा टेकते हुए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। साथ ही घोरंजी बाजार में हाई मास्ट लाइट का भी उद्घाटन किया गया। मौके पर अजय सिंह, उपेंद्र साव, अजय भोक्ता, श्यामा कांत राय, सत्यनारायण चौधरी, सच्चिदानंद चौधरी, अनिल राय, पप्पू यादव, दामोदर तुरी, अष्टमा देवी, पूजा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।




