Advertisements




केंदुआडीह के प्रभावितों ने बेलगड़िया कॉलोनी का लिया जायजा

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): जहरीली गैस रिसाव से प्रभावित केंदुआडीह के राजपूत बस्ती सहित आसपास के लोग रविवार को बेलगड़िया कॉलोनी पहुंचे। प्रभावितों ने कालोनी में निर्मित आवासों का जायजा लिया। बस पर सवार होकर करीब 50 प्रभावित कॉलोनी पहुंचे थे। कॉलोनी की सामाजिक कार्यकर्ता सीमा देवी एवं अन्य लोगों ने यहां के सामाजिक माहौल एवं सुविधाओं के साथ-साथ अन्य जानकारियां प्रभावितों को दी। अधिकांश प्रभावित लोगों ने यहां रहने की इच्छा जताई है। मालूम हो की शनिवार को भी केंदुआडीह से दो बसों पर सवार होकर करीब डेढ़ सौ लोग बेलगड़िया आए थे और आवासों को देखा था। बताया जाता है कि कॉलोनी की पेज 4 में 2000 आवास बनाकर तैयार है। यहां पानी, बिजली आदि को दुरुस्त करने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है।
