केंदुआ में निकली भव्य कलश सह निशान यात्रा 

Advertisements

केंदुआ में निकली भव्य कलश सह निशान यात्रा

डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : केंदुआ पुल प्राचीन शिव मंदिर में श्री श्री 108 शिव पंच परिवार व वीर हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य आकर्षक कलश सह निशान यात्रा निकली। इसमें 251 कलश और हाथों में 108 निशान लिए महिला भक्तों के साथ काफी संख्या में पुरुष श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया। यात्रा के दौरान स्थानीय कलाकारों ने भगवान शिव व श्रीराम और हिंदू देवी देवताओ की झांकी प्रस्तुत की। बैंजो ताशा की धुन पर भक्तों ने नृत्य किया। कलश यात्रा के दौरान केंदुआ करकेंद शहर घंटो भक्तिमय बना रहा। पंडित नन्द किशोर पांडेय व बनारस से आएं पंडितों ने मन्दिर परिसर में यजमान दिलीप खन्ना-फुलारानी, मोहन चौधरी, पंचानन्द सौंडीक, नरेश गुप्ता, सुबोध चौरसिया पत्नी संग विशेष पूजा सम्पन्न कराया। इसके बाद भक्तिमय कलश यात्रा केंदुआ, करकेन्द ,केंदुआ छाताटांड़ बाजार होते हुए बसेरिया छठ तालाब पहुंच वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद यात्रा केंदुआ हटिया, मछली पट्टी होते हुए मन्दिर लौटी। कलश यात्रा में भाजपा विधायक राज सिन्हा, मेयर प्रत्याशी संजीव अग्रवाल, कुम्भनाथ सिंह, चन्द्रशेखर अग्रवाल आदि शामिल हुए। आयोजन में संजय चौधरी, विजय खन्ना, अशोक चौरसिया, मंचल चौरसिया, महेंद्र साव, उपेंद्र श्रीवास्तव, राजा चौरसिया, गोविंदा रावत, सचिन गुप्ता, राजेश चौधरी, पप्पू सतनालिक, जयप्रकाश चौरसिया, नु पासवानआदि सक्रिय थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top