केंद्रीय बजट 2026-27 जनता के लिए निराशाजनक, महंगाई पर कोई राहत नहीं : झामुमो

Advertisements

केंद्रीय बजट 2026-27 जनता के लिए निराशाजनक, महंगाई पर कोई राहत नहीं : कृष्ण मुरारी शर्मा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए रविवार को पेश किए गए केंद्रीय बजट को आम जनता के लिए निराशाजनक बताते हुए इसे “झुनझुना” करार दिया।

उन्होंने कहा कि बजट में महंगाई से राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उनका आरोप है कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से महंगाई लगातार बढ़ी है और आज यह चरम पर है। पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस के दामों में कोई राहत नहीं मिली है, जबकि लगभग सभी जरूरी वस्तुओं के दाम दोगुने हो चुके हैं।

कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि इस बजट में झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया भी नहीं दिया गया, जिससे राज्य की जनता में नाराजगी और निराशा है। उन्होंने कहा कि यह बजट झारखंड और यहां की जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top