



केंद्र की गतिविधियों से अवगत हुए निदेशक

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कृषि विज्ञान केंद्र में शुक्रवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 19वीं बैठक बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची की निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ रेखा सिन्हा की अध्यक्षता में हुई।
केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
ऑन फ्रंट ट्रायल , फ्रंटलाइन डेमोंसट्रेशन , प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा केंद्र की अन्य अनिवार्य गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया।
बीज उत्पादन , वर्मी कंपोस्ट उत्पादन, मशरूम उत्पादन आदि पर भी चर्चा किया गया ताकि किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के डॉक्टर नजर सलाम, डॉक्टर अशोक कुमार, डॉक्टर सूरज प्रकाश के अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य कृषि वैज्ञानिक तथा प्रगतिशील कृषक मंजू देवी, कल्याणी देवी, जगदीश महतो आदि थे।
