केबल में तकनीकी खराबी, जलापूर्ति ठप

Advertisements

केबल में तकनीकी खराबी,

जलापूर्ति ठप
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र स्थित पावर हाउस में बिजली सप्लाई 4 घंटे बाधित रहने से झरिया एवं आसपास के क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित हो गया।
झमाडा कर्मियों ने बताया की पावर हाउस में 11 हजार केबुल से जामाडोबा 4 नम्बर बिजली सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती हैं। शनिवार सुबह बिजली की आपूर्ति 11 बजे से लेकर 4 बजे तक ठप रहा। केबुल में तकनीकी खराबी आ गई है। केबुल की मरम्मत कार्य पूरा होने पर  ही पानी की आपूर्ति की जायेगी। फिलहाल झरिया, पुटकी, पाथरडीह में 30 एवं 18 इंच पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति ठप है।
जामाडोबा जल संयंत्र केंद्र के अधिकारी आशुतोष राणा ने बताया है की बिजली आपूर्ति 11:30 से लेकर 3:20 तक बंद हो गया। वही बिजली आपूर्ति शुरू किया गया है। देर रात तक झरिया एवं आस पास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जायेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top