कबड्डी खेल की पंजीयन और आगामी खेलों पर हुई चर्चा

Advertisements

कबड्डी खेल की पंजीयन और आगामी खेलों पर हुई चर्चा

डीजे न्यूज, धनबाद: क्रीड़ा भारती धनबाद के तत्वावधान में मनईटांड़ के कृष्णापुरी कॉलोनी में सोमवार को हुई बैठक में अखिल भारतीय अधिवेशन के अनुभव को साझा किया गया। कबड्डी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार प्रसार और 2036 की ओलम्पिक में कबड्डी को शामिल करने हेतु अभियान चलाने पर चर्चा हुई। अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी ने क्रीड़ा भारती की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।  क्षेत्रीय मातृ शक्ति प्रमुख शकुन्तला मिश्रा ने क्रीड़ा भारती में महिलाओं को बढ़चढ़ कर आगे आने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अभी के समय में महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए खेल में रुचि आवश्यक है। उन्होंने मोहल्ला स्तर पर समूह बना कर खेलने की आवश्यकता पर बल दिया। झारखंड प्रांत के सहमंत्री कंचन माला ने विद्यालय स्तर पर खेल को जागरूक करने हेतु सुझाव दिया। झारखंड प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल कुमार ने क्रीड़ा भारती के पंजीयन लिंक पर पंजीयन करने के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी। धनबाद विभाग प्रमुख सत्यम राय ने धनबाद जिला के 2008 से अभी तक के उपलब्धियों के बारे विस्तृत रूप से जानकारी सबको दी। बैठक की अध्यक्षता मातृशक्ति अध्यक्ष रीना साहू और महानगर अध्यक्ष डॉ राज शेखर सिंह ने किया। संचालन जिला सचिव मुकुल पाण्डेय ने किया। जिला सचिव मुकुल पाण्डेय ने 25 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थान में सूर्य नमस्कार कराने के बारे बताया। मौके पर महानगर उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा, जिला सह अरुण पाठक, आईटी प्रमुख अजीत उपाध्याय, कबड्डी संयोजक मोनू यादव, वरीय सदस्य ज़ुबैर, स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top