कार्यों के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दें : उपायुक्त रामनिवास यादव

Advertisements

कार्यों के निष्पादन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दें : उपायुक्त रामनिवास यादव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति (DLMC) की बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यकारी एजेंसियों के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की और चयनित एजेंसियों द्वारा प्रस्तुत विपत्रों का मूल्यांकन कर उनके अनुमोदन पर विचार किया।

उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। इसके लिए एजेंसियों की जवाबदेही तय करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण रूप से साकार हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top