
कार्यकर्ताओं संग विधायक राज ने सुनीं पीएम के मन की बात
डीजे न्यूज, धनबाद:
जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में रविवार को भाजपा के बूथ शक्ति केंद्र एवं सदर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र के मन की बात सुनीं। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक राज भी मौजूद थे। मन के बात का यह 124 वां एपिसोड है।
विधायक ने कहा कि यह कार्यक्रम हर बार न ई ऊर्जा, प्रेरणा और राष्ट्रहित के विचारों से भर देता है। जन भागीदारी और सकारात्मक संवाद का यह अनुपम माध्यम सतत राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। यह केवल रेडियो कार्यक्रम नहीं बल्कि जनसंवाद कि वह धारा है जो राष्ट्र निर्माण की चेतना को घर-घर तक पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने देश की मिट्टी से उपजी कहानियां, नवाचारों और सेवा भावना से ओतप्रोत विचारों को व्यक्त कर हृदय को स्पर्श किया। यह संवाद केवल विचारों का साझा मंच नहीं बल्कि संकल्प से सिद्धि की दिशा में पूरे राष्ट्र को प्रेरित करने वाला है।
मौके पर जिला मंत्री नरेंद्र त्रिवेदी, उमेश सिंह, विकास सिन्हा, दीपक सिंह, सत्येंद्र मिश्रा, अखिलेश झा, अरविंद सिंह, अनिल सिन्हा आदि उपस्थित थे।