कार्यकर्ताओं की ताकत पर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम : अजय दुबे

Advertisements

कार्यकर्ताओं की ताकत पर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस लहराएगी परचम : अजय दुबे

वार्ड स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की जरूरत, वार्ड अध्यक्ष, नगर व प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति 

डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद नगर निगम क्षेत्र में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने अपनी रणनीति को तेज कर दिया। इसी क्रम में जिला कांग्रेस कार्यालय हाउसिंग कॉलोनी में वार्ड अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह धनबाद नगर निगम प्रभारी अजय कुमार दुबे उपस्थित थे। बैठक में नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड अध्यक्ष, नगर एवं प्रखंड अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में सभी वार्ड अध्यक्षों को 3 नवंबर तक अपने वार्ड कांग्रेस कमेटी का गठन पूरा करने कहा गया, जिसमें 12 पदाधिकारी, 2 उपाध्यक्ष, 9 महासचिव और प्रत्येक बूथ पर एक-एक बूथ लेवल एजेंट (BLA)होगा।

बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार दुबे ने कहा किजमीनी कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं। कांग्रेस का मजबूत ढांचा इन्हीं कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा होता है। वार्ड स्तर पर संगठन सक्रियता से काम कर रहा है, लेकिन अब जरूरत है कि इसे और मजबूती प्रदान की जाए। हर वार्ड अध्यक्ष अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएं, ताकि बूथ स्तर तक कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो और जनता के बीच पार्टी के प्रति उत्साह बढ़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनमानस की समस्याओं के समाधान में आगे आना चाहिए, क्योंकि जनता से सीधा संवाद ही कांग्रेस की असली पूंजी है। अजय दुबे ने विश्वास जताया किआगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं की ताकत पर शानदार प्रदर्शन करेगी। इस बार कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन अब पूर्ण अनुशासन और जवाबदेही के साथ काम करेगाजो पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों में शिथिलता बरतेंगे, उनकी जगह समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महागठबंधन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर लोगों के बीच जाना चाहिए, ताकि आमजन को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी मिल सके और पार्टी के प्रति विश्वास बढ़े। धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से धनबाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष मृत्युञ्जय सिंह, झरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष इंम्तियाज अली, भूली नगर कांग्रेस अध्यक्ष गंगा बाल्मीकि, झरिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार साव, कतरास नगर कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत कुमार पांडेय, केंदुआ करकेंद नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद यादव, जियाउल हक, बशंत चौधरी, देवराज कुमार, जितेंद्र राय, प्रकाश राम, साबीर अहमद, शैलेश कुमार, जयमंगल यादव, शक्ति कुमार, आकाश सिंह, आफताब आलम, चंदन मोदक, किसून कुमार दे, नारायण शौंडीक, इंम्तियाज अली, प्रेम कुमार, बिनोद कुमार के अलावा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार उर्फ सोनू दुबे समेत कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top