कार्यकर्ताओं के दम पर ही मजबूत है संगठन : ढुलू महतो 

Advertisements

कार्यकर्ताओं के दम पर ही मजबूत है संगठन : ढुलू महतो

 

सिंदरी भाजपा कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बोले सांसद

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : सिंदरी स्थित भाजपा कार्यालय में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 4:00 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्टी के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि माननीय सांसद ढुल्लू महतो, तारा देवी, धर्मजीत सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहन कुंभकार, जगदीश रवानी मौजूद रहे। अपने संबोधन में सांसद ने कार्यकर्ताओं के परिश्रम, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती का आधार उसके कार्यकर्ता होते हैं। ऐसे सम्मान समारोह से कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक सुदृढ़ होता है।

कार्यक्रम में धर्मजीत जी तथा भाजपा अध्यक्ष संजू महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके द्वारा संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम का संचालन संजू महतो की अध्यक्षता में सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह एवं उत्सव का माहौल देखने को मिला। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने इस पहल की सराहना की और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

सम्मानित होने वाले कार्यकर्ताओं में दिनेश सिंह, शैलेश सिंह, अरविंद खत्री, बृजेश सिंह, अशोक गोरी, अर्जुन कुंभकार, शशी सिंह, अविनाश सिंह, इन्द्रमोहन सिंह, देवेन्द्र सिंह, विश्वनाथ गोराई, रवि शर्मा, रास विहारी पाठक, अरुण झा जी, गणेश महतो, रणविर महत, वारमेश्वर शर्मा, शंकर पाण्डेय शामिल रहे।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। यह समारोह न केवल कार्यकर्ताओं के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि संगठन की एकजुटता और मजबूती का भी संदेश देने में सफल रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top