


















































कांकों में आयोजित टुसू मेला में दिखीं झारखंडी परंपरा की झलक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): कांको स्थित कतरी नदी तट पर शहीद मनिंद्रनाथ मंडल ग्रामीण ट्रस्ट की ओर से बुधवार को टुसू मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन बाघमारा के विधायक शत्रुघ्न महतो के पुत्र निशांत महतो एवं भतीजा देवा महतो ने किया। झारखंड की पारंपरिक सांस्कृतिक धरोहर टुसू पर्व को बढ़ावा देने और शहीद मनिंद्रनाथ मंडल के नाम से पर्यटन स्थल को पहचान दिलाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने स्वागत नृत्य और गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मेले में आए श्रद्धालुओं को झारखंडी परंपरा के अनुरूप दही-चूड़ा, गुड़ और तिलकुट प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया।
सफल बनाने में जमुआटांड पंचायत के मुखिया निरंजन गोप, फाटामहुल मुखिया प्रतिनिधि बीरबल मंडल, राजू मंडल, सुशील कुमार सिंह, समीर मंडल, प्रवीण मंडल, विधु मंडल, नवीन मंडल, बबलू मंडल, विकास कुमार मंडल, संतोष मंडल, आनंद मंडल, दिवाकर महतो, रामाश्रय सिंह छोटन रजक सहित स्थानीय लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



