कांग्रेसियों ने निगम चुनाव में जीत की बनाई रणनीति

Advertisements

कांग्रेसियों ने निगम चुनाव में जीत की बनाई रणनीति

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर पालिका चुनाव को लेकर बेकारबांध स्थित ब्लेसिंग हॉल में शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक हुई।
बैठक में नगर निगम एवं नगर परिषद चुनाव को लेकर विस्तृत रूप से रणनीति तैयार की गई। इस दौरान आम जनता के बीच प्रभावी जनसंपर्क अभियान चलाने, नुक्कड़ सभा आयोजित करने, वार्ड स्तर पर प्रभारी नियुक्त करने, बूथ प्रभारी एवं स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी तय करने सहित चुनाव के दौरान आने वाली संभावित कठिनाइयों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। धनबाद
कांग्रेस जिलाध्यक्ष एंव जिला पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी के चेयरमैन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि निगम चुनाव में पूर्व विधायक ,पूर्व मंत्री, पूर्व लोकसभा उम्मीदवार, विधानसभा उम्मीदवार सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों को भी वार्ड स्तर पर चुनाव संचालन के लिये दायित्व दिया जाएगा।  उन्होने कहा चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार को सहयोग नही करने वालो को संगठन में जगह नही दी जायेगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित के मुद्दों, विकास और पारदर्शिता के साथ जनता के बीच जाएगी और आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाएगी। बैठक में बृजेंद्र प्रसाद सिंह, रविंद्र वर्मा, कुमार गौरव ,अभिजीत राज, रामप्रित यादव, रामगोपाल भुवानिया, मुख्तार खान, बीके सिंह मनोज यादव,  महेद्र दुबे, अवध नारायण प्रसाद  दिनेश सिंह डगुर रमेश जिंदल, शकील अहमद,  नवनीत नीरज , योगेंद्र सिंह योगी, क्यूम खान, रवि चौबे, सीता राणा थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top