
कांग्रेसियों ने किया झरिया के भू धंसान क्षेत्र का दौरा, जिलाध्यक्ष ने कहा विस्थापन के नाम पर गंदा खेल बंद करें बीसीसीएल
डीजे न्यूज, धनबाद:
जिला कांग्रेस कमेटी की टीम ने शनिवार को झरिया के इंदिरा चौक स्थित फुलारीबाग में हुई भू धंसान क्षेत्र का दौरा किया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने
विस्थापित परिवारों से मिले तथा बीसीसीएल एरिया 10 के महाप्रबंधक से वार्ता किया।
प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए जिलाध्यक्ष ने विस्थापितों से कहा कि शीघ्र उचित कार्रवाई होगी। इसके लिए कांग्रेस आपके साथ खड़े हैं। बीसीसीएल सिर्फ कोयला उत्पादन पर जोर दे रही है। विस्थापन पर ध्यान नहीं है। यहां कभी भी बहुत बड़ा हादसा हो सकता है। यहां बार-बार भू धंसान की घटना घट रही है और प्रबंधन मौन है। जरूरत पड़ी तो उपायुक्त से मिलकर विस्थापित परिवार की बात रखेंगे। विस्थापन के नाम पर जो गंदा खेल हो रहा है उसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी।बेलगडि़या टाउनशिप में बनी इमारत एक तो बहुत छोटा है और बहुत कमजोर है। प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि बीसीसीएल और जिला प्रशासन विस्थापन के मुद्दे पर त्वरित कार्रवाई करें अन्यथा कांग्रेस जोरदार आंदोलन करेगी।
मौके पर अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के सचिव एहसान अहमद खान, झरिया नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार साव, भोला सिंह, शिव शंकर सिंह, मृत्युंजय सिंह, अशोक मालाकार, रवि सिंह राठौर, राहुल चौहान, अर्जुन विश्वकर्मा, फैज अहमद, गीता सिंह, वीरेंद्र यादव, राजीव झा, निसार आलम, चंदन मोदक आदि उपस्थित थे।