
कांग्रेसियों ने की संगठन सृजन कार्यक्रम की समीक्षा, मंडल व नगर अध्यक्षों को मिला नियुक्ति पत्र
डीजे न्यूज, धनबाद:
हाउसिंग कॉलोनी स्थित धनबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संगठन सृजन के तहत समीक्षात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह संगठन प्रर्यवेक्षक अशोक कुमार चौधरी एवं सह प्रर्यवेक्षक महेंद्र मिश्रा उपस्थित थे।
संगठन सृजन समीक्षात्मक बैठक में जिले के सभी मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिले के सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक उपस्थित होकर संगठन सृजन के तहत चलाए गए कार्यक्रम के अनुसार अपना-अपना रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया।
संगठन प्रभारी अशोक कुमार चौधरी ने कहा कि अभी तक प्रखंड, नगर कमिटी एवं 29 मंडलों के अध्यक्ष का चयन हुआ है। अगला पड़ाव ग्रामीण स्तर पर उतरकर सभी पंचायत का गठन करना होगा।
ज़िलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन के तहत जितने भी कार्यक्रम किया वह सभी जिलों से बढ़कर धनबाद जिला ने किया है। चाहे वह जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली हो या प्रखंड व मंडल स्तर में संविधान रैली हो या सैनिक सम्मान समारोह। उन्होंने प्रखंड व नगर अध्यक्षों को कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश द्वारा भेजा गया नियुक्ति पत्र वितरण करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में राशिद रजा अंसारी, शमशेर आलम, रामप्रीत यादव, दुर्गा दास, रविरंजन सिंह, वैभव सिन्हा, पूर्णेंदु सिंह, मनोज कुमार हाड़ी, योगेश रजक, पप्पू पासवान, आशीष सिन्हा, इम्तियाज अली, मृत्युंजय सिंह, शशि भूषण नाथ तिवारी, गंगा बाल्मिकी, श्याम कुमार साव, प्रमोद यादव, बलराम महतो, रणजीत पांडेय, मुकेश प्रसाद, निशा सिंह, जियाउल हुसैन, इदु अंसारी, बबलू दास, शहजादा हुसैन, अख्तर अंसारी, इकबाल अंसारी, सनोज श्रीवास्तव, नंदन कुमार, क्षतबली भूईया, हसन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी सहित अन्य उपस्थित थें।