
कांग्रेस ने टुंडी में संविधान बचाओ अभियान पर किया मंथन
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : टुंडी प्रखण्ड के परसा टांड हरिजन टोला में प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी ने संविधान बचाओ अभियान व संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत बैठक किया। इस बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने संगठन मजबूत करने का निर्णय लिया।
संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने का आह्वान
मुख्य अतिथि धनबाद जिला के प्रवेक्षक अशोक चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक पहुंचाया जाना चाहिए, तभी कांग्रेस मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराना होगा।
धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 3 मई 2025 को रांची में आयोजित संविधान बचाओ रैली को आप सभी मिलकर ऐतिहासिक बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन कार्यक्रम को एकजुटता के साथ आगे ले जाना होगा। जो इस कार्यक्रम के लिए अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाएगा।
पोजिटिव राजनीति का आह्वान
जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि पोजिटिव राजनीति करें, संगठन भी मजबूत होगा और आप कार्यकर्ता भी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि आप मेरा जिंदाबाद करने के बजाय मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी जी का जिंदाबाद करें। ऐसा कोई गांव नहीं जहां कांग्रेस का पांव नहीं।
उपस्थित कार्यकर्ता
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष आनंद मोदक, जिला उपाध्यक्ष वकील बाउरी, जिला प्रवक्ता असद कलीम, प्रवीण जायसवाल, रजाउद्दीन अंसारी, अकबर अंसारी, राहुल सिंह, शंकर मोदक, कलावती देवी, कैलाश रविदास, इलियास अंसारी, शंकर मोदक, वाजिद अंसारी एवं टुंडी प्रखण्ड के समस्त सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।