
कांग्रेस ने की नगर निगम प्रभारियों की सूची जारी, अजय दुबे को धनबाद की कमान
अनुपमा सिंह चास, जलेश्वर महतो बोकारो और बन्ना गुप्ता मानगो नगर निगम के प्रभारी मनोनीत
20 से 30 मई तक जय हिंद सभा के लिए कांग्रेस ने बनाए नगर निगम प्रभारी
डीजे न्यूज, धनबाद : कांग्रेस ने धनबाद समेत राज्य के नौ नगर निगम के लिए पार्टी प्रभारियों की घोषणा की है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे को धनबाद नगर निगम का प्रभारी बनाया गया है। अजय कुमार दुबे देवघर जिला कांग्रेस के भी प्रभारी हैं। पार्टी ने इसके अलावा धनबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहीं अनुपमा सिंह को चास नगर निगम, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को गिरिडीह नगर निगम एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता को मानगो नगर निगम का प्रभारी बनाया है।
विदित हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के निर्देशानुसार कांग्रेस आगामी 20 मई से 30 मई के बीच राज्य के नगर निगम क्षेत्रों में “जय हिन्द सभा” आयोजित करेगी। “जय हिन्द सभा” में क्षेत्रीय नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए, उज्ज्वल सरकारी सेवाओं द्वारा दिखाए गए सर्वश्रेष्ठ कार्यों, बलिदान और देशभक्ति के प्रति सार्वजनिक सम्मान प्रदर्शित किया जाएगा।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जय हिन्द सभा के सफल आयोजन के दृष्टिकोण से प्रदेश के नगर निगम क्षेत्रों में पार्टी नेताओं को प्रभारी नियुक्त किया है।
अजय कुमार दुबे : धनबाद नगर निगम
बन्ना गुप्ता : मानगो नगर निगम
अनुपमा सिंह : बोकारो नगर निगम
जलेश्वर महतो : गिरिडीह नगर निगम
रविंद्र सिंह : आदित्यपुर नगर निगम
यशस्विनी सहाय : रांची नगर निगम
मुन्ना सिंह : हजारीबाग नगर निगम
बादल पत्रलेख : देवघर नगर निगम
केएन त्रिपाठी : मेदिनीनगर नगर निगम
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सभी प्रभारियों से आग्रह किया है कि संबंधित जिलाध्यक्षों से समन्वय स्थापित करते हुए उपरोक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए तिथि का निर्धारण करते हुए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करेंगे।