कांग्रेस ने एग्यारकुंड प्रखंड में किया जनसंवाद

Advertisements

कांग्रेस ने एग्यारकुंड प्रखंड में किया जनसंवाद

डीजे न्यूज, धनबाद: मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शिवलीबाडी उतर पंचायत, अली महोल्ला, आमकुडा पंचायत के मैथन में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जन संवाद किया।
जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना के मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है।
एग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जियाउल हुसैन ने कहा कि प्रखंड में विकास कार्य के लिये जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मिलकर गांव की समस्याओं कों दूर किया जाएगा।
कार्यक्रम में चिरकुंडा नगर अध्यक्ष शशी भूषण नाथ तिवारी, फहीम अहमद, लोकनाथ प्रसाद, अयाज अंसारी, मो आजाद, आदित्य कुमार, शंभू शरण शर्मा, आफताब आलम, जाहीद खान, हसिब खान, हैदर अली, फिजरूजमा खान, आलम खान उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top