



कांग्रेस का मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन कल से

डीजे न्यूज, धनबाद: मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस ने क्रमबद्ध आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई है। मनरेगा बचाओ संग्राम के नाम से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ 11 जनवरी से किया जाएगा। उक्त बातें कांग्रेस के धनबाद जिला प्रभारी अशोक कुमार चौधरी तथा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को धनबाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहीं।
उन्होंने कहा कि आंदोलन के पहले दिन एक दिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध, 12 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, मनरेगा साधी और नरेगा मज़दूरों की भागीदारी के साथ पंचायत-स्तरीय चौपालों का आयोजन, सोनिया गांधी का मनरेगा मज़दूरों के नाम वीडियो संदेश सार्वजनिक रूप से दिखाना, दीवार पेंटिंग,
26 जनवरी को काम के अधिकार की रक्षा और मनरेगा के संरक्षण की मांग करते हुए ग्राम सभा प्रस्तावों का पारित करवाना, काम मांगो अभियान, मनरेगा के समर्थन में नारों के साथ गाँव-स्तरीय प्रभात फेरी, विधानसभा स्तरीय नुक्कड़ सभा आयोजित किया जाएगा।
मौके पर अनुशासन समिति के पूर्व चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष सीता राणा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य आनंद, झरिया प्रखंड अध्यक्ष भगवान दास, देवेन्द्र पासवान, महेंद्र पासवान, फैज अहमद व अन्य उपस्थित थे।




