कालीचरण यादव का भौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

Advertisements

कालीचरण यादव का भौरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

डीजे न्यूज तिसरा, धनबाद : धनबाद जिला कांग्रेस के नवनियुक्त उपाध्यक्ष एवं धनबाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी काली चरण यादव के भौरा आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादते हुए गुलदस्ता भेंट किया और जोरदार नारेबाजी कर अपना उत्साह प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

अपने संबोधन में काली चरण यादव ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्राथमिक लक्ष्य धनबाद विधानसभा क्षेत्र में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में एस के शाही, मुन्ना यादव, बैद्यनाथ रवानी, शक्ति महतो, मुन्ना तिवारी, सरोज कुमार और नारायण बाऊरी समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top