Advertisements


कृषक दीदीयों को दी ग ई खेती की जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): पलानी आजीविका महिला संकुल में शुक्रवार को कृषक दीदीयों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीज उपचार एवं कीटनाशक के प्रयोग के साथ-साथ खेती से संबंधित अन्य जानकारियां दी ग ई। खेतों में फसल रोग के उपचार के बारे में बताया गया। मौके पर दर्जनों कृषक दीदीयो के बीच कीटनाशक दवा का वितरण किया गया। शिविर में धनबाद के पौधा संरक्षण निरीक्षक मनीष कुमार, कार्यालय सहायक विवेक मोहन, नरेश कुमार, अनंत मुर्मू, शैलेंद्र पासवान, राजीव रंजन सिंह, राजन प्रसाद, कविता देवी, ज्योत्सना देवी, सावित्री देवी, बीना देवी, रीना देवी आदि थे।
