



जयरामपुर में स्वास्थ्य सहिया क्लस्टर का होली मिलन समारोह आयोजित
डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : स्वास्थ्य सहिया जयरामपुर क्लस्टर की ओर से जयरामपुर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सहिया एवं सहिया साथी उपस्थित थीं। सभी लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान “रंग बरसे भीगे चुनरवाली” और “आज बिरज में होली रे रसिया” जैसे पारंपरिक होली गीत गाकर सभी खूब झूमे और उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह रंगोत्सव में सराबोर रहा।
इस अवसर पर सहिया साथी रेखा भट्ट एवं सहिया शांति देवी ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इस दिन लोग अपने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे से गले मिलते हैं, जिससे आपसी प्रेम-भाव और भी मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस त्यौहार पर बुराई को दूर भगाएं और अच्छाई को अपने जीवन में उतारें। साथ ही एक-दूसरे के सहयोग और सद्भाव की भावना को बनाए रखने की प्रेरणा दी।
उन्होंने कहा कि सभी बहनें एक परिवार की तरह हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे के साथ खड़ी रहती हैं।
कार्यक्रम में लक्ष्मी दुबे, रेखा साहनी, मीना देवी, संजू कुमारी, रानी देवी, सुलेखा देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, मुन्नी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।





