



जयंती समारोह में सम्मानित होंगे खोरठा लोक संगीत के कलाकार

डीजे न्यूज, धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा विभाग सभागार में 4 जनवरी को खोरठा साहित्यकार स्व. जनार्दन गोस्वामी व्यधित के 91वां जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह के दौरान
खोरठा लोकसंगीत व भाषा संस्कृति के प्रचार प्रसार में अहम भूमिका निभाने वाले कलाकार, गीतकार, वाद्य वादक व साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें खोरठा फ़िल्म लेखक एवं गीतकार विनय तिवारी समेत सुकुमार, अमन राठौर, सरयू महतो, प्रदीप कुमार दीपक, अशोक कुमार पाहन, प्रयाग महतो, गौतम कुमार महतो, मनोज देहाती, सतीश दास, शिवनंदन पांडेय गरीब, विनोद उपाध्याय, सावित्री चौधरी, अमिता मधुर, अमिता कुमारी ,जलेश्वर महतो ,संस्कृति कमरी, देवकी देवी आदि हैं। यह जानकारी विनय तिवारी ने दी है।
