Advertisements

जयंती समारोह में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर
डीजे न्यूज, तेतुलमारी, धनबाद:
शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की बैठक मंगलवार को तेतुलमारी के शक्ति चौक में हुई। बैठक में दो अगस्त को झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शहीद शक्तिनाथ महतो की जयंती को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई ग ई। बैठक में सभी गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मिलने और जयंती समारोह में अधिकाधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित कराने पर जोर दिया गया। मौके पर शिव प्रसाद महतो, जगदीश महतो, उमेश टुडू, विमल कुमार महतो, कालाचन्द साव, प्रेमचन्द महतो, दशरथ कुम्हार, रामेश्वर महतो, रामु महतो, बुधु महतो सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।