



जयंती पर याद किए गए अमर बलिदानी तिलका मांझी

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):झारखंड मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी अमर बलिदानी “बाबा तिलका माँझी” जयंती पर कांकों मोड़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के बीसीसीएल ज़ोनल उपाध्यक्ष रतिलाल टुडू, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय सदस्य रमेश टुडू, झारखण्ड कोलियरी मज़दूर यूनियन के जोनल अध्यक्ष उमाशंकर चौहान सहित अन्य ने प्रथम स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा पर श्रृद्धासुमन अर्पित किया।
वक्ताओं ने कहा कि बाबा तिलका मांझी संथाल समुदाय के पहले आदिवासी नेता थे। उन्हें इतिहास के पन्नों में वो सम्मान नहीं मिला जो दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों को मिला है। जिसके चलते संथाली समाज के लोग आज भी अपने आप को छला हुआ महसूस करते हैं।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की लक्ष्मी मुर्मू, मरियम खातून, प्रेमा पांडेय, जिला संगठन सचिव मनोज रवानी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी, युवा जिला अध्यक्ष सूरज महतो, महानगर सचिव रामु मण्डल, किशोर किस्कू, प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेन रवानी, प्रखण्ड सचिव मनसा मुर्मू, अर्जुन मुखिया, निरंजन गोप, सदानंद तिवारी, संजय सोरेन, आताउर रहमान, छत्रपति महतो, सोहन टुडू थे। इस आयोजन को सफल बनाने में शहीद स्मारक संस्था के संस्थापक सदस्य राजेन्द्र प्रसाद राजा, कंचन महतो, शिबू मांझी, प्रफुल्ल मण्डल ने भूमिका निभाई।




