जयंती पर भाजपाइयों ने किया विनोद बाबू को याद

Advertisements

जयंती पर भाजपाइयों ने किया विनोद बाबू को याद
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड आंदोलन के नायक विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर धनबाद स्टेशन के सामने, नावाडीह, बिनोद चौक स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर विधायक राज सिम्हा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधायक राज सिन्हा ने विनोद बिहारी महतो  के योगदान और उनके आदर्शों को याद किया।
कहा कि वे झारखंड आंदोलन के एक प्रमुख नेता थे और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने झारखंड के विकास और प्रगति के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
मौके पर महानगर जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, बिनोद बिहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष डालूराम महतो, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, पूर्व महामंत्री रवि सिन्हा, निर्मल प्रधान, टुन्ना सिंह, मदन तिवारी, उमेश सिंह, मनोज रिंकू, मनीष पांडे, अजय मालाकार आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top