



जय श्रीराम के उदघोष से गुंजायमान हुआ धनबाद
डीजे न्यूज, धनबाद: रामनवमी के अवसर पर धनबाद पूरी तरह राममय हो उठा।
सरायढेला, बाबूडीह जिला स्कूल मैदान, कबाड़ी पट्टी अखाड़ा दल, पुलिस लाइन मयरापाड़ा अखाड़ा दल, हीरापुर हटिया, विश्व हिंदू परिषद की ओर से धनबाद स्टेशन और बजरंग दल द्वारा केंदुआ, पाण्डरपाला पांडव दल अखाड़ा , प्रताप दल (पुराना बाजार), शिवपुरी भूली, गोपालीचक, पुटकी बाजार, बैंक मोड़ और बरमसिया आदि जगहों पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ रामनवमी पर्व की धूम रही।
धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने विभिन्न जगहों का भ्रमण किया और पूजनोत्सव में भाग लेकर उत्साह का संचार किया।
विधायक ने कहा कि रामनवमी केवल पर्व नहीं, यह हमारी आस्था, शक्ति और एकता का प्रदर्शन है। जो समाज अपने धर्म और संस्कृति के प्रति सजग रहता है, वही मजबूत और आत्मनिर्भर बनता है।
इस अवसर पर नवल साव, प्रकाश मिश्रा, धर्मेंद्र सोनकर, मनोज सिंह भीमलाल प्रजापति, डा गंगा प्रसाद, पंकज सिन्हा, शंकर पंडित, मनोज पंडित, हुल्लास दास, दिलीप पंडित, मनोहर महतो, विवेक कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।



