



जय धरती मां फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण

सभी धर्मो से बड़ा है मानव धर्म: मुरलीधर दुबे
डीजे न्यूज, धनबाद: जय धरती मां फाउंडेशन की ओर से ईस्ट बसेरिया 7 नंबर स्लम इलाके में शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मुरलीधर दुबे ने कहा कि सभी धर्मो से श्रेष्ठ मानव धर्म होता है। संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव सेवा है। इसलिए समय-समय पर जय धरती मां फाउंडेशन समाज में वंचित लोगों की सेवा के लिए बढ़ चढ़कर कार्य करते रहती है। संस्थापक रवि कुमार निषाद ने जय धरती मां फाउंडेशन के द्वारा चलाए जा रहे हैं सारे क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य मानव कल्याण है। चाहे वह पर्यावरण संरक्षण की बात हो या शिक्षण संवर्धन की बात हो। हर क्षण जय धरती मां फाउंडेशन के लोग उनके सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते है। कार्यक्रम का संचालन संकल्प एजुकेशन के निदेशक सह जय धरती मां फाउंडेशन के जिला सचिव सहदेव महतो ने किया। मौके पर मुख्य रूप से जय धरती मां फाउंडेशन के संस्थापक रवि कुमार निषाद ,सह संस्थापक रंजीत कुमार, जिला सचिव सहदेव महतो, मुख्य अतिथि शिक्षक मुरलीधर दुबे, प्रबंधक राम जी निषाद, कार्यक्रम प्रभारी शमशेर अली, जनजातीय कल्याण पदाधिकारी सुधीर हेंब्रम आदि उपस्थित थे।




