Advertisements


























































जरूरतमंदों को कराया भोजन
डीजे न्यूज, धनबाद: अन्नपूर्णा रसोई सेवा के तत्वावधान में धनबाद रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को जरूरतमंदो को भोजन करवाया गया। विधायक राज सिन्हा की उपस्थिति में गरीबों को भोजन कराया गया।
विधायक ने कहा कि भूखे को भोजन कराना सबसे उत्तम कार्य है। इससे मन को संतुष्टि मिलती है।
समिति के अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों मे अन्य स्थानों में भी जरूरतमंदों को भोजन करवाएंगे।
अध्यक्ष अमित सिंह, मिथिलेश मालाकार, अजय मालाकार, रितेश कुमार, रीता प्रसाद, अनिल सिन्हा, पंकज सिन्हा, नीरज सिन्हा, सुनील सिन्हा, रिंकू सिन्हा, बिजेंद्र पाण्डेय, पंकज गुप्ता, अनुज कुमार, हुलास दास, इम्तियाज अंसारी आदि थे।




