जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

Advertisements

जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): नगर निगम वार्ड छह अंर्तगत भेलाटांड़ बस्ती में शुक्रवार को कंबल वितरण किया गया। झामुमो के कतरास नगर अध्यक्ष सुमित महतो तथा कृष्णा हाड़ी ने जरूरतमंद, असहाय लोगों को कंबल प्रदान किया। सुमित ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब परिवारों को ठंड से राहत प्रदान करना था।
मौके पर भेलाटांड़ कोलियरी शाखा के राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पूर्व सचिव जनक लाल, कपिल महतो, रोशन सिंह, दीपक महतो, ताराचंद्र महतो, राजीव कुमार, दीपक मरांडी, सुभाष हाड़ी, रमेश महतो, राजेश महतो शामिल थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top