जोरापोखर में एएनएम–सहिया बैठक : स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन व जागरूकता पर जोर

Advertisements

जोरापोखर में एएनएम–सहिया बैठक : स्वास्थ्य सेवाओं के मूल्यांकन व जागरूकता पर जोर

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जोरापोखर में एएनएम–सहिया की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन करना तथा परिवार नियोजन, एनीमिया, उच्च जोखिम गर्भावस्था, एनसीडी स्क्रीनिंग और स्वच्छता (हाइजीन) के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

बैठक में हर्ल के सीएसआर के सहयोग से एचएलएफपीपीटी द्वारा संचालित “सेहत साथी” प्रोजेक्ट की जानकारी प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेट प्रशांत कुमार सिंह ने विस्तार से दी। उन्होंने सभी उपस्थित एएनएम एवं सहियाओं को परियोजना के उद्देश्य और इसके माध्यम से लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के प्रयासों से अवगत कराया।

इस दौरान परिवार नियोजन, एनीमिया, उच्च जोखिम गर्भावस्था एवं एनसीडी स्क्रीनिंग से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी साझा की गईं, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर सकें।

बैठक में सीएचओ बबली कुमारी ने समय पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया और सभी से अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील की।

कार्यक्रम में संस्था से समीर कुमार, गणेश झा, एएनएम राजकुमारी बेसरा सहित कुल 20 सहिया उपस्थित रहीं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top