Advertisements




जोगता नागरिक समिति ने पेश की समाजसेवा की मिसाल

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को उपलब्ध कराया सुखा राशन
डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद):जोगता में समाजसेवा की एक सुंदर और प्रेरणादायक झलक देखने को मिली। जोगता नागरिक समिति की ओर से जरूरतमंद परिवार को मदद कर इंसानियत की मिसाल कायम की है। बीते दिनों जोगता 15 नंबर आंबेडकर नगर निवासी शिबू कालिंदी का निधन हो गया था। सोमवार को समिति के सदस्य आंबेडकर नगर पहुंचे और आर्थिक रूप से कमजोर मृतक के परिजनों को श्राद्धकर्म के लिए सुखा राशन उपलब्ध कराया।
जोगता नागरिक समिति के अध्यछ अनुज कुमार सिन्हा , एस के मोबीन, मन्नु महतो, हसीब खान, निर्मल कुमार, मंगल चौहान, श्रीधर पान्डे, सूरज चौहान, अजय चौहान, बिन्दवा देवी, मीना देवी आदि उपस्थित थे।



