जोगता मोड़ पर लगाया गया दो लुकिंग ग्लास
डीजे न्यूज, सिजुआ (धनबाद): सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम और वाहन चालकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष सह कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह की पहल पर जोगता नागरिक समिति को दो रोड लुकिंग ग्लास उपलब्ध कराया गया है। शनिवार को जोगता मोड़ पर दोनों लुकिंग ग्लास लगाया गया। उदघाटन सिजुआ कोलियरी शाखा के पूर्व राकोमयू अध्यक्ष संजय सिंह तथा वर्तमान अध्यक्ष किशन महतो ने संयुक्त रूप से किया। लुकिंग ग्लास लगने से इस मोड़ पर वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। मौके पर सिजुआ शाखा के सचिव लव कुश शुक्ला, समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, शंकर चौहान, सुदर्शन सिंह, आशीष सरकार, मन्नु महतो, एस. के. मोबिन, निर्मल कुमार, हसीब खान, बिंदुवा देवी, गुड़िया खातून, नगमा खातून, असगर मियाँ, श्रीधर पाण्डेय, अजय चौहान, प्रेम चौहान, सूरज चौहान, इबरार असरफ, टिंकू सिंह आदि उपस्थित थे।