


जोड़ापोखर में मारपीट, दो जख्मी
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद):जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नम्बर सोनाराम बस्ती मेंं गुरुवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष के बकोचन यादव अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने पड़ोसी जयशिव कुमार साव एवं उनकी पत्नी संजू देवी के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। घटना में जय शिव कुमार व संजू जख्मी हो गए। जख्मी हालत में दोनों को जियलगोरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से जख्मी संजू को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जाता है।
जोड़ापोखर पुलिस को दिए बयान में जख्मी जयशिव कुमार ने बताया की उनकी यह पुस्तैनी मकान हैं। गुरुवार की सुबह बकोचन यादव के परिवार के लोग घर में घुस कर अपना बताते हुए तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया। बीच बचाव करने पर उसकी भी पिटाई कर दिया। मारपीट करने में बकोचन, उसके पुत्र राहुल यादव, दीपक यादव, पत्नी सुमित्रा देवी शामिल है।
वही दूसरी ओर बकोचन यादव का कहना है की उक्त मकान को पहले ही खरीद लिया है। जय शिव कुमार के परिवार के लोग मकान खाली नही कर रहे हैं। मकान खाली कराने के लिए गये थे। मारपीट नही हुई है।

