जनता दरबार में उठा भूमि विवाद व दाखिल-खारिज का मामला

Advertisements

जनता दरबार में उठा भूमि विवाद व दाखिल-खारिज का मामला
उपायुक्त ने लोगों की समस्याओं का किया त्वरित समाधान
डीजे न्यूज, गिरिडीह : उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए दर्जनों नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिला उपायुक्त रामनिवास यादव के समक्ष रखीं। जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, स्वास्थ्य सेवा, पेंशन, राशन, भू-अर्जन और पेयजल जैसी जनहित से जुड़ी कई शिकायतें प्राप्त हुईं।
उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को त्वरित जांच कर यथोचित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दरबार का मूल उद्देश्य है जन समस्याओं का प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करना। कई मामलों में फरियादियों को मौके पर ही समाधान प्रदान किया गया, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top