जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

Advertisements

जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त, समस्याओं के निष्पादन हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद:  उपायुक्त आदित्य रंजन ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं आश्वासन दिया कि उनके सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच कराते हुए उचित समाधान कराया जाएगा।

जनता दरबार में रोहड़ा बांध बस्ती से आए एक व्यक्ति ने सेल द्वारा भूमि अधिग्रहण में मिलने वाली मुआवजा राशि एवं नियोजन से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपा। कंचनपुर से आई पूजा कुमारी ने ओबीसी प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। पूर्वी टुंडी से आए अर्जुन कुमार ने अपने रैयती जमीन पर घर निर्माण कार्य नहीं करने देने से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। वही अमलाटांड़ से आए मोहम्मद हसन अंसारी ने मकान का शौचालय तोड़ने तथा बिजली काटने और रंगदारी मांगने से संबंधित समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top