



जनता दरबार में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं से अवगत हुए उपायुक्त

डीजे न्यूज, धनबाद:
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर आमजन की शिकायतों व समस्याओं को सुना।
जनता दरबार में मुख्यतः जमीन विवाद संबंधी मामले, मारपीट के मामले, शमशान घाट पर जबरन कब्जा के मामले, जमीन म्युटेशन के मामले, पारिवारिक विवाद के मामले, जोरापोखर पैक्स लि. के वारंटियों के विरूद्ध कार्रवाई के मामले, चौकीदार के रिक्त पदों पर दूसरी लिस्ट जारी करने के मामले, सड़क निर्माण के मामले, लैंडमार्क सोसाइटी के जमीन संबंधित मामले, आर्म्स लाइसेंस के मामले, जलजमाव से संबंधित मामले समेत अन्य आवेदन आए।
उन्होंने संज्ञान में आए सभी मामलों के आवेदन को संबंधित पदाधिकारी को तत्काल निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत कोषांग नियाज अहमद मौजूद रहें।




