



जनता बदलाव चाहती है: संजीव सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: निर्दलीय मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने मंगलवार को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सिंदरी के राजा बस्ती में सतीश महतो के आवास से हुई, जहाँ रवि शंकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने पुष्पमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद काफिला सेल गेट (चासनाला), सेफ्टी ऑफिस, वर्क शॉप, चासनाला ग्राउंड, महासक्ति ग्राउंड और शिव शक्ति ग्राउंड पहुँचा, जहाँ बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने समर्थन व्यक्त किया।
हेट कांड्रा बस्ती और कांड्रा दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। कोल बोर्ड कॉलोनी, बाबा लोकनाथ मंदिर (पुराना फाड़ी), चूड़ी पट्टी और गौशाला बाजार में जनसंपर्क के दौरान व्यापारियों एवं आमजन ने अपने मुद्दों को रखा, जिस पर संजीव सिंह ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
अटल चौक पर माल्यार्पण कर उन्होंने क्षेत्र के महापुरुषों को नमन किया। डोमगढ़ शिव मंदिर, DVC कॉलोनी (छोटा डोमगढ़) और सिंदरी बस्ती में भी जनसैलाब उमड़ा और लोगों ने निर्दलीय प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन नेहरू मैदान (सिंदरी) में आयोजित विशाल जनसभा के साथ हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए संजीव सिंह ने कहा,
“सिंदरी की यह ऐतिहासिक उपस्थिति बता रही है कि जनता बदलाव चाहती है। मैं राजनीति नहीं, सेवा की भावना से चुनाव मैदान में उतरा हूँ। सिंदरी और धनबाद के हर वार्ड में विकास, पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। आपका यह स्नेह और समर्थन मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”
उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याएँ—सड़क, पानी, सफाई, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार—उनकी प्राथमिकता रहेंगी।




