Advertisements






जन्मदिन पर टाटा कर्मियों को दी शुभकामनाएं
डीजे न्यूज, सिजुआ, धनबाद:
टाटा सिजुआ कोलियरी के 36 कर्मियों का जन्मदिन सोमवार को मनाया गया। कोलियरी परिसर में आयोजित सादे समारोह में केक काटकर खुशियां मनाई। टाटा अधिकारी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और सहकर्मियों ने सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की। मौके पर यूनियन के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह, कोलियरी हेड संजीव ठाकुर, सीनियर एरिया मैनेजर ऑपरेशन दुर्ग विजय सिंह, सीनियर मैनेजर मानव संसाधन महेंद्र सिंह के अलावा अजय राय, पीके माजी, अमर नाथ झा, संजय महतो आदि थे।





