



जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर प्रशिक्षण

डीजे न्यूज, सरिया,गिरिडीह : सरिया प्रखंड सभागार में शनिवार को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला सांख्यिकी पदाधिकारी जितेंद्र दुबे एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के निबंधन, प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, जांच प्रतिवेदन तथा समय पर निर्गत करने की व्यवस्था पर विस्तार से जानकारी दी, ताकि जरूरतमंद लोगों को बिना विलंब प्रमाणपत्र उपलब्ध कराया जा सके।
शिविर में सरिया प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति सदस्य, अस्पताल एवं नगर पंचायत के कर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक संजय कुमार वर्णवाल, उप प्रमुख रामदेव यादव, महिला पर्यवेक्षिका इंदु देवी, आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।



