जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच ने डॉ छोटू प्रसाद को किया सम्मानित

Advertisements

जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच ने डॉ छोटू प्रसाद को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विकास मंच तथा सत् प्रकाशन, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड के प्रमुख संत’ विषयक निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को रांची के सत्य भारती सभागार में रविवार को पुरस्कृत किया गया।

गिरिडीह के डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ को प्रथम पुरस्कार के रूप में 5100 रुपए तथा पांकी के पत्रकार पंकज प्रसून को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3100 रुपए, प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड प्रदान किया गया।

पुरस्कार मुख्य अतिथि झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिलीप कुमार साहू ने प्रदान किया।

डॉ छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ लिख चुके हैं नौ किताब

गिरिडीह के साहित्यकार डॉ. छोटू प्रसाद चंद्रप्रभ ने अब तक नौ पुस्तकों की रचना की है, जिसका प्रकाशन देश के कई प्रकाशन संस्थानों ने किया है।

उनकी प्रमुख कृतियों में शाक्यमुनि (प्रबंध काव्य), यही है ज़िंदगी (कहानी संकलन), उपन्यास चंद्र के विविध चेहरे, आखिर क्यों ?, बद्रीनारायण की सुहागरात, और प्रेम न बाड़ी ऊपजै, जिंदगी फिर से लिखने का मन, अंतर्यात्रा एवं अन्तर्वेदना शामिल है।

उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए उन्हें कई सम्मान प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्रभात खबर द्वारा साहित्य में बेस्ट अचीवमेंट अवार्ड और अग्रणी रचनाकार सम्मान प्रमुख हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top