
जमुआटांड में कुंज भंग के साथ हरि कीर्तन का समापन
डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद) :
आजाद हिंद समिति के तत्वावधान में जमुआटाँड उपर टोला में चल रहे 16 पहर श्री श्री हरिनाम संकीर्तन का समापन मंगलवार को हुआ। 11 साल के बाद आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्रवासियों के लिए सुख, समृद्धि और शांति की कामना की ग ई। दुमका की प्रसिद्ध कीर्तनिया सविता पाल के कीर्तन से पूरा क्षेत्र हरि नाम से गूंज उठा। मुख्य यजमान अमूल्यल मंडल के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने कुंज भजन, हरि लूट, रंग खेला में भाग लिया।
मौके पर जमुआटाँड पंचायत के मुखिया निरंजन गोप, मनबोध मंडल, अबोध मंडल, अध्यक्ष राजू मंडल, सचिव बबलू मंडल, कोषाध्यक्ष नाविक मंडल, टिंकु मंडल, सुशील सिंह, लालू मंडल, फ़िरोज़ मंडल, कृष्णा मंडल, रंजीत मंडल, विश्वनाथ मंडल, प्रवीण मंडल, सुभाष मंडल, सुनील मंडल, हराधन मंडल, दीपक मंडल, सौरव, काजल, अमन, अनूप आदि थे।