जमुआ पंचायत के मुखिया अर्जुन का जाति प्रमाण पत्र रद, मुखिया पद खतरे में

Advertisements

जमुआ पंचायत के मुखिया अर्जुन का जाति प्रमाण पत्र रद, मुखिया पद खतरे में

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):

बाघमारा प्रखंड के जमुआ पंचायत के मुखिया अर्जुन भुइयां का जाति प्रमाण पत्र गलत पाया गया है।  सरकार ने उनके प्रमाण पत्र को रद करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। बता दे कि जमुआ अंबेडकर नगर के अपीलकर्ता संजय दास ने 11 अक्टूबर 2022 को राज्य सरकार के अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मुखिया के जाति प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि अर्जुन ने पंचायत चुनाव में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नामांकन किया और चुनाव जीते। शिकायत के आलोक में अध्यक्ष जाति छानबीन समिति सह सरकार के सचिव कृपानंद झा ने जांच शुरू की थी। लंबे समय तक चली जांच के बाद मुखिया के जाति प्रमाण पत्र को गलत पाया गया। मुखिया अर्जुन मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रहने वाले हैं। इसके बाद समिति अध्यक्ष ने अर्जुन का जाति प्रमाण पत्र रद कर दिया।

मुखिया का पद खतरे में

जमुआ के मुखिया अर्जुन का जाति प्रमाण पत्र रद होने के बाद उनका मुखिया का पद भी खतरे में पड़ गया है। हालांकि इस मामले में अंतिम निर्णय जिला प्रशासन एवं जिला पंचायती राज विभाग को लेना है।‌

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top